Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कंपनी से निकाले श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। सेलाकुई स्थित एक कंपनी ने बिना नोटिस दिए अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिससे खफा कर्मचारियों ने कंपनी के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं कंपनी के एचआर अमित जायसवाल ने बताया कि निकाले गए कर्मचारियों में ज्यादातर गार्ड है। कंपनी रूल के अनुसार कांटेक्ट खत्म होने के बाद ठेकेदार ने उन्हें निकाल दिया है। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई खसरा नंबर 122 में प्लास्टिक के ड्रम बनाने वाली कंपनी बालमेर लॉरी व्हेन लेयर ने कुछ कर्मचारियों को निकाल दिया। जिसके बाद निकाले गए कर्मचारियों ने कंपनी के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी के मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाले जाने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। कहा कि उनकी सैलरी में बोनस काटा जाता है और ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उत्तराखंड क्रांति दल पछुवादून के महामंत्री अतुल बेंजवाल ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी मानकों के अनुरूप काम नहीं कर रही तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, अनुपम कुमार, रामनरेश, शंकर सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, रामकुमार आदि शामिल थे।