Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसडीएम और सीओ ने किया संगम सुंरग में हो रहे कार्य का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यालय स्थित संगम सुरंग पर चल रहे मरम्मत कार्य का शनिवार को उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल और पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रही संस्था को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को दोनों अफसरों ने संगम सुरंग पहुंचकर यहां हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उप जिलाधिकारी सदर आशीष घिल्डियाल के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलनी पुल से पर पौराणिक सुरंग पर चल रहे मरम्मत कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्था को यथाशीघ्र कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि दूसरे चरण की केदारनाथ यात्रा शुरू हो गई है इसके लिए केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों एवं आम जनता की सुविधा के लिए सुरंग पर समय पर कार्य पूरा किया जाए। साथ ही कार्य करने वाले मजदूरों से पूर्ण सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।