Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्यपाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में हुआ अखण्ड पाठ आयोजित

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 3 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, सहित कई लोग उपस्थित रहे।