Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सेल्समैन को लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चमोली(आरएनएस)। नारायणबगड़ में शराब की दुकान के सेल्समेन से गुरुवार रात को चार लोगों ने मारपीट कर उनसे रूपये छीने और भाग खड़े हुए। शुक्रवार को सेल्समेन राकेश सिंह ने थराली थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जब वह अपने साथी के साथ दुकान को बंद करके अपने घर के लिए निकला तो दुकान के बाहर चार लोग सतेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम निलाड़ी पोस्ट मींग गधेरा थाना थराली चमोली, जितेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट, दिनेश राम पुत्र वकील राम पता उपरोक्त द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उसके हाथ से 47,500 रूपये से भरा बैग छीना और भाग गए। पुलिस ने लूटी गई नकदी के साथ चारों को घटना में प्रयुक्त की गई कार के साथ नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।