Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फौजी से जालसाजी में फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  एक फौजी को फ्लैट बेचकर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली फरार महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने यूपी के वृंदावन से पकड़ा है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक इसी साल जनवरी में सेना में तैनात जवान ने पुष्पलता निवासी लक्ष्मणझूला एनक्लेव, तपोवन के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें पीड़ित ने फ्लैट बिक्री के नाम पर 14 लाख रूपये ऐंठने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी पुष्पलता की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी, लेकिन दस माह से लगातार ठिकाने बदलने के चलते वह पुष्पलता तक नहीं पहुंच पा रही थी। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि मुखबिर ने आरोपी पुष्पलता के वृंदावन में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर फौरन उसे धरपकड़ को रवाना किया गया। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।