Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पौड़ी पुलिस ने पकड़ी 26 पेटी अवैध शराब

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)।   पुलिस ने सतपुली, देवप्रयाग और कोटद्वार में अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान करीब 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर भी सघन चेकिंग कर रही है। एसएसपी के मुताबिक देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा जब रामकुण्ड चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तो, एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोका गया, लेकिन चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया, पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें पीछे अलग से चैम्बर बनाया गया था। इस चेम्बर में सेल फॉर पंजाब की 20 पेटी मैकडॉवल नंबर -1 ब्रॉड बरामद हुई। पुलिस टीम ने चालक को आस-पास काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने अवैध शराब ले जाने वाले वाहन को भी सीज करते हुए अज्ञात चालक के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर दिया। वहीं कोटद्वार पुलिस ने आरोपी मनोज व हरीश से करीब तीन पेटी जबकि सतपुली पुलिस ने आरोपी दिगम्बर से 3 पेटी अवैध शराब बरामद की। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई रियाज अहमद,वीरेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, संजय पाल, इकबाल मलिक, विजय प्रकाश व राकेश सिंह आदि शामिल रहे।