Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पौड़ी हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतक परिजनों को चार-चार लाख रुपए और गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। पौड़ी-देहलचौरी मार्ग पर रविवार को जीएमओ की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 22 यात्री घायल हो गए थे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के आदेश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो इसका भी तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।