Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रुद्रप्रयाग की बेटी अंजली ने राष्ट्रीय मैराथन में पाया दूसरा स्थान

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद रुद्रप्रयाग की बेटी अंजली ने राष्ट्रीय मैराथन में देशभर में दूसरा स्थान पाकर न केवल रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया बल्कि उत्तराखंड राज्य को भी गौरवान्वित किया है। उनकी इस कामयाबी पर जनपद में विभिन्न लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामना देकर उनके उज्जल भविष्य की प्रार्थना की। जनपद के ऊखीमठ तहसील के देवर गांव की होनहार बेटी अंजली ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस सफलता से जनपद में खुशी का माहौल है। मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एचआईवी नियंत्रण और जागरूकता के लिए किया गया। आयोजन 18 जनवरी को गोवा में आयोजित किया गया था। देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्रीपद येसीनाइक ने आयोजन का शुभारंभ किया। अंजली के पिता भरत सिंह अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। इससे पहले अंजली ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई थी। राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर आने के लिए अंजली को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा 35,000 रुपये की नगद धनराशि का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने न केवल रुद्रप्रयाग बल्कि देश और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। साथ ही अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा भी बनी। अंजली की इस सफलता पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।