Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

समान नागरिक संहिता लागू होने का किया स्वागत

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।   देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाले उत्तराखण्ड राज्य के कदम को कानून के जानकारों और समाजिक संगठनों ने इसे बड़ा और सकारात्मक कदम बताया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्च न्यायालय में अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता रह चुके हरीश पुजारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सर्व जन सुखाय सर्व जन हिताय का कानून है। यह किसी धर्म के विरोध में नहीं है। उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कहा कुछ राजनैतिक लोग और पार्टियां इसका आधारहीन विरोध कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर साहब भी समान नागरिक संहिता के लिए कदम उठा रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा यू सी सी कानून बनने से भारत में समानता का अधिकार बनेगा।