Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आईटीआई व आईटीडीए के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

1001600623

नई टिहरी(आरएनएस)।   आईटीआई टिहरी और सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) टिहरी के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का उद्देश्य आईटीआई टिहरी के छात्र-छात्राओं को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल को उन्नत करना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आईटीआई टिहरी के प्रधानाचार्य पल्लवी ने कहा कि यह समझौता आईटीआई टिहरी के छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आयेगा। आईटीडीए टिहरी द्वारा उन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग नेटवर्किंग ग्राफिक्स डिजाइन साइबर सुरक्षा डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स निःशुल्क प्रदान करेगा। इसके साथ ही आईटीडीए टिहरी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव भी आयोजित की जाएगी। जिससे छात्रों को प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पे आईटीआई टिहरी प्लेसमेंट यूनिट हेड कुलदीप सिंह रावत, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर आईटीडीए टिहरी की ओर से प्रोजेक्ट ऑर्डिनेटर सुनील जोशी ओर प्रशांत भारती भी उपस्थित रहे।