Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डीएम ने की दूरस्थ क्षेत्रों में बीएसएनएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को चमोली जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवा विस्तार के लिए बीएसएनएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। दूरस्थ क्षेत्रों में पुअर नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जनता की भावनाओं के अनुरूप तेजी से कार्य पूर्ण करने व नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील एवं विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने और संचार विहीन क्षेत्रों को नेटवर्क सुविधा से आच्छादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को द्रोणागिरी साइट का विजिट करने के निर्देश दिए।
बैठक में बीएसएनएल के जेटीओ लोकेश पुरोहित ने बताया कि जनपद में कर्णप्रयाग डिवीजन में 21 साइटों में से 15 साइटें चल रही हैं जबकि 06 साइटों पर कार्य चल रहा है। गोपेश्वर डिवीजन में 45 में से 36 साइटें चल रही हैं बाकी 09 पेंडिंग हैं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बीएसएनएल के जेटीओ विनय भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।