Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वाटर टैक्स और नियमों की सख्ती से होटल व्यवसायी परेशान

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य के होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायी हर साल बढ़ रहे वाटर टैक्स और नियमों की सख्ती से परेशान हैं। अपनी समस्याओं के चारधाम यात्रा से पहले समाधान के लिए वे जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलेंगे। ये बात सोमवार को उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने न्यू कैंट रोड स्थित एक गार्डन में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बतायसा कि चारधाम यात्रा आने वाली है। जो कि पयर्टन और व्यवसाय की दृष्टि से सरकार और होटल इंडस्ट्री के लिए भी काफी अहम है। लेकिन इस दौरान होटल व्यवसाय पर कई तरह की सख्तियां होती हैं। उसके अलावा पीसीबी की ओर से भी कई तरह की सख्तियां की जा रही हैं। जिससे होटल व्यवसायी काफी परेशान रहते हैं। जबकि होटल व्यवसाय ही राज्य में एकमात्र व्यवसाय है जिसमें नब्बे प्रतिशत तक स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि हर साल पानी का टैक्स 15 प्रतिशत तक बढ़ रहा है। जिससे भी होटल व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एसोसिएशन की एक बैठक हुई है। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जल्द ही एक और बैठक कर एजेंडा फाइनल किया जाएगा। जो कि मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में एसोसिएशन के सचिव दीपक गुप्ता,आरएन माथुर,वेद शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।