Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एक अप्रैल से यूपीएस लागू करने का विरोध

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली को एक मई को दिल्ली जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन होगा। एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने एक अप्रैल से उत्तराखंड में यूपीएस लागू किए जाने पर विरोध जताया।
प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने एक अप्रैल से यूपीएस लागू किए जाने का ऐलान किया है। जबकि कर्मचारी यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार यूपीएस को लागू करने पर अमादा है। केंद्र सरकार की व्यवस्था को लागू करने में सरकार ने कोई देरी नहीं की। कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर अब एक अप्रैल से यूपीएस बहाली का विधिवत आदेश भी जारी कर दिया है।
कहा कि यूपीएस, एनपीएस के विरोध और ओपीएस के समर्थन में देश भर के सांसदों को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद मांग को अनदेखा किए जाने पर एक अप्रैल को देश भर के कर्मचारी, शिक्षक काला दिवस मनाएंगे। इसके बाद एक मई को मजदूर दिवस पर दिल्ली जंतर मंतर पर विरोध जताया जाएगा। कहा कि ओपीएस बहाली तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।