Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बेहतर कनेक्टिविटी को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड को प्रोत्साहित करेंगे

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाओं की आसान पहुंच बनाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा को प्रोत्साहन दिया जाएगा। एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन-02 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 7वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई। राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सर्वव्यापी एवं समान ब्रॉडबैंड सेवाओं की आसान पहुंच बनाने के लिए सीएस रतूड़ी ने राज्य में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन-02 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करने के लिए निर्देश जारी किए। इसके लिए पिटकुल और यूपीसीएल की मदद से ऑप्टिकल ग्राउंड वायर के उपयोग के प्रोत्साहन दिया जाएगा।
मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से ई-सेवाएं प्रदान करने को लेकर एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) की उपयोगिता के संबंध में आईटी विभाग को नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं।