Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान

Spread the love

 कोषागार कभी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए नहीं करता फोन कॉल

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कतिपय सेवानिवृत्त कार्मिकों को कोषागार अधिकारी के नाम से मोबाइल पर संपर्क कर कार्मिकों से उनके बैंक संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
इस संबंध मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनर और शासकीय कार्मिकों को सूचित किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएं हेतु दूरभाष मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से सतर्क रहें।
उन्होंने समस्त पेंशनरों एवं शासकीय कार्मिकों से अनुरोध किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के नाम से दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएँ साझा न करें। इस प्रकार की साइबर ठगी के प्रति सदैव जागरूक रहते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करें।