Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जानलेवा हमले में 17 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। जानलेवा हमले के केस में बीते 17 महीनों से फरार चल रहे आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2023 को अंकित कुमार निवासी नौगांव, मांडुवाला ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बीच सड़क में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने उस पर हॉकी, डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। मामले में जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज जांच के दौरान छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। हमले में शामिल आदित्य उर्फ सोनू कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी महुली, नवीनगर जिला औरंगाबाद, बिहार फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को गडरिया मोहल्ला, स्मिथनगर, प्रेमनगर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।