Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

व्यापार मंडल के नाम पर अवैध वसूली पर भड़के व्यापारी

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।   नगर क्षेत्र गौचर में अज्ञात लोगों द्वारा व्यापार मंडल के नाम पर अवैध वसूली किए जाने पर नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने चौकी प्रभारी को पत्र देकर आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, दिनेश बिष्ट, सुनील पंवार, अर्जुन भंडारी, राकेश चौहान, भूपेंद्र बिष्ट, कैलाश केड़ियाल, राकेश नेगी, प्रदीप चौहान, संदीप बिष्ट, विजय डिमरी, सुरेंद्र कनावासी, दिनेश नेगी, अरविंद सिंह आदि व्यापारियों ने पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं से कहा कि नगर क्षेत्र गौचर में कतिपय अज्ञात तत्वों द्वारा नगर व्यापार मंडल, गौचर के नाम पर अवैध वसूली करने की सूचना प्राप्त हो रही है। ऐसे तत्व स्वयं को व्यापार मंडल का पदाधिकारी बताकर लोगों को डरा धमकाकर जबरन वसूली कर रहे हैं। जिससे नगर व्यापार मंडल की छवि धूमिल हो रही है। गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय।