Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आंतकी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें केन्द्र: भट्ट

1001600623

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पहलगाम में हुई आंतकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार आंतकी संगठन के खिलाफ कड़े एक्शन की जरुरत बताई है। भाजपा महानगर कार्यालय पर बुधवार को पहलगाम में हुई आतंकी घटना में प्राण गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा आयोजित की गई। लैंसडाउन चौक पर पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला दहन भी किया गया। शोक सभा में उत्तराखंड प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को आहत किया है। ये आतंकी हमला देश में अशांति का माहौल पैदा करने के लिए किया गया है। इस घटना के जिम्मेदार समूहों और आंतकियों पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये घटना कायरता की पराकाष्ठा है। मौके पर मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोक सभा में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, दर्जा धारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, श्याम अग्रवाल, मेयर सौरभ थपलियाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल, भगवत प्रसाद मकवाना, शादाब शम्स, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, सुनील शर्मा, संध्या थापा, संतोष सेमवाल, राजेश कंबोज, संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, गोविंद मोहन, उमा नरेश तिवारी, मोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, सुषमा कुकरेती, अर्चना बागड़ी, राजेश बडोनी, कुलदीप पंत, यासमीन आलम, शहजाद खान आदि उपस्थित रहे।