26 नवंबर 2026
जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशन मे राजकीय बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा में संविधान दिवस मनाया गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी कल्पना मनराल की अध्यक्षता में संस्था में निवासरत बालिकाओं को भारतीय संविधान एवं विभिन्न महत्वपूर्ण अधिनियमों के संबंध में जागरूक करने हेतु एक जानकारीपरक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को निम्नलिखित अधिनियमों एवं कानूनों की जानकारी अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की गई—
- उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, 2024 (UCC)
- उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 तथा संशोधन अधिनियम, 2025 (भू-कानून)
- उत्तराखंड सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024
- उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 (नकल विरोधी कानून)
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम, 2025
- उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम (धर्मांतरण कानून)
- उत्तराखंड देवभूमि परिवार अधिनियम, 2026
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं और विचारों को साझा किया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को संवादात्मक, रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई गई।









Leave a Reply