Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले अल्मोड़ा में ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान

Spread the love


अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिले में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 19 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट के संचालन की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा सहित द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालयों में कुल सात ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक मोबाइल प्रदर्शन वाहन की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों के माध्यम से निर्धारित मार्ग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जा रही है। मोबाइल प्रदर्शन वाहनों के माध्यम से जिले के कुल 924 मतदेय स्थल परिसरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मोबाइल प्रदर्शन वाहनों का मतदेय स्थलवार मार्ग चार्ट जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि मतदाता अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती ईवीएम प्रदर्शन केंद्र या निर्धारित मार्ग के अनुसार आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करें। अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 05962-1950 अथवा दूरभाष नंबर 05962-298469 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *