Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को एसडीआरएफ टीम सरियापानी की ओर से आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों को विद्यालय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीम ने विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति और अग्नि सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और एफबीएओ का प्रशिक्षण दिया गया। आपात स्थिति में वैकल्पिक तरीके से स्ट्रेचर बनाने तथा भूकंप मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय परिसर को सुरक्षित एवं आपदा के प्रति तैयार बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक व्यावहारिक क्षमता विकसित करना रहा। प्रशिक्षण एसडीआरएफ टीम सरियापानी के सदस्यों ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *