अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी/प्रशासन तपन कुमार दास के मार्गदर्शन में सभी कार्मिकों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर तपन कुमार दास ने कार्मिकों को संविधान के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से संविधान के मूल्यों और प्रावधानों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. पूजा फर्सवाण, उप कमांडेंट/सामान्य वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप कमांडेंट/सामान्य विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट/अनुसचिवीय राजकुमार, सहायक अभियंता नवजित दास सहित अधीनस्थ अधिकारी और अन्य जवान मौजूद रहे।
सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में मनाया गया संविधान दिवस









Leave a Reply