Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खजानदास ने की स्मार्ट क्लासेज के लिए 15 लाख देने की घोषणा

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्लासरूमों को स्मार्ट बनाने के लिए 15 लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मंगलवार को डीएवी फेस्ट के समापन पर राजपुर विधायक खजानदास ने ये घोषणा की। वहीं कालेज के पूर्व छात्र और मेयर सौरभ थपलियाल ने कालेज में ओपन जिम, बायो कंपोस्टर और 50 लोहे की बेंचें लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मेयर सौरभ थपलियाल और प्राचार्य डा. कौशल कुमार के साथ दीप प्रज्जवलित कर की।इसके बाद जौनसारी लोकगायक विक्की चौहान ने शानदार प्रस्तुति शुरू हुई। जिसमें उन्होंने एक के बाद एक कई गाने गाए। जिस पर पूरा कालेज थिरकने लगा। काफी देर तक छात्र उनकी प्रस्तुतियों में नाचते रहे। उन्होंने युवाओं को अपनी सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी नृत्य और गायन की कई प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सांस्कृतिक समिति की प्रो. अनुपमा सक्सेना, समन्वयक, मुख्य नियंता डॉ. राजेश पाल,डॉ हरिओम शंकर,डा. गोपाल क्षेत्री प्रो. रामविनय सिंह,छात्र संघ सचिव सुमित कुमार और अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।