Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलीवरी के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम नजीमाबाद निवासी सतपाल पुत्र रामदयाल मेहनत मजदूरी करने का काम करता है। उसकी पत्नी 32 वर्षीय किरन देवी गर्भवती थी और उसकी तीसरी डिलीवरी थी। बीते रविवार सतपाल ने अपनी पत्नी किरन देवी को प्रसव पीड़ा के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। किरन ने सुबह साढ़े सात बजे एक बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि किरन की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे सुबह नौ बजकर चालीस मिनट जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ्य है। मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।