Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा में सीएम धामी के काम को सराहा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और विकास की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ आपदा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मैदान में उतरकर सुविधाओं को बहाल करने पर सराहना की। रविवार को हरिद्वार स्थित वेद मंदिर आश्रम पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भाजपा शासित प्रदेशों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में हर वर्ग और हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड में आपदा के साथ विषम परिस्थितियों में जन जीवन को व्यवस्थित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सरकारी मशीनरी की सराहना की। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान समर कल्याण, महेंद्र कैमला, पवन, संजय खैंची, प्रोफेसर बलवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सरपंच, संजय त्यागी, पवन लंबरदार, नरेंद्र, हरिओम, सुल्तान सिंह दरोगा, हरिद्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, चेयरमैन राजीव शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, चेयरमैन सुशील राठी आदि मौजूद रहे।