Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्र-छात्राओं को दिया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में फायर सीजन को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को रानीखेत स्थित ग्रीन वुड स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं वनाग्नि से बचाव विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी फायर स्टेशन रानीखेत नरेश जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की घटनाओं से बचाव, आग के विभिन्न प्रकार, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। इस दौरान वनाग्नि, घरेलू गैस सिलेंडर और रसोई में लगने वाली आग से बचाव के उपाय भी बताए गए। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा तत्काल फायर सर्विस और निकटतम पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को डेमो के माध्यम से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन, रखरखाव और उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आग लगने की प्रारंभिक स्थिति में वे सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *