Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लक्ष्मेश्वर में आरंभ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण कार्य

Spread the love


अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र की तैयारियों के तहत लक्ष्मेश्वर स्थित जय मां दुर्गामहोत्सव समिति ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां नवदुर्गा की प्रतिमा निर्माण का कार्य विधिवत शुरू कर दिया। श्रीगणेश पूजन, मां आदिशक्ति नवदुर्गा, भगवान भोलेनाथ, अष्ट भैरव और नवग्रह पूजन के साथ प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित सतीश चंद्र जोशी ने संपन्न कराया। यजमान के रूप में गीता जोशी और रमेश चंद्र जोशी ने पूजा-अर्चना की। समिति के संयोजक एवं पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले 13वें दुर्गामहोत्सव की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। पूजन कार्यक्रम में समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, मुख्य व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमंत पांडेय, मूर्ति विभाग संयोजक एवं पार्षद अभिषेक जोशी, उपाध्यक्ष विनय पांडेय, दिनेश मठपाल, मंच व्यवस्थापक दीवान बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, सुधीर कुमार, समिति सचिव विक्रम साह ‘भोलू’, कमलेश बिष्ट सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *