अल्मोड़ा।
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने हवालबाग विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हवालबाग क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र भोज ने किया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हवालबाग विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य रोन डाल गोविंद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य डोबा देवेंद्र लटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चौंसली दीवान बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योली सीलिंग गोविंद सिंह सलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य माट मटेना मनोहर मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गधोली मदन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपाखाली राजेंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य फलसीमा नवीन कुमार सहित अन्य क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबक विश्वास’ की भावना से प्रेरित है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रतिनिधित्व सौंपा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनका समाधान करना जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि जब जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एक परिवार की तरह साथ खड़े होते हैं, तो समाज और संगठन दोनों को नई दिशा मिलती है। संगठन और जनता की सेवा ही पार्टी का संकल्प है और इसी भावना के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा की नीतियों पर चलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने और संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Leave a Reply