Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रामलीला के मंच से प्रशासन द्वारा दी जा रही यूसीसी की जानकारी

Spread the love


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर जनपद में एक नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है। प्रशासन ने इस बार रामलीला मंचों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का अनूठा प्रयोग किया है। रामलीला मंचन के अवसर पर उपस्थित दर्शकों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की जानकारी दी जा रही है और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में डॉ. विद्या कर्नाटक द्वारा विभिन्न मंचों पर उपस्थित होकर नागरिकों को सीधी और सरल भाषा में जागरूक किया गया। उन्होंने यूसीसी के महत्व और इसके सामाजिक सरोकारों के संबंध में रामलीला में उपस्थित दर्शकों को जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि परंपरा और संस्कृति से जुड़े मंच, जन-जागरूकता के प्रभावी माध्यम हैं। इसी सोच के साथ प्रशासन ने रामलीला मंचन को जागरूकता अभियान से जोड़ा है। उन्होंने नागरिकों से समान नागरिक संहिता में पंजीकरण कराने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वाकांक्षी पहल से जुड़ सकें। जनपद में यह अभियान आगामी दिनों में भी रामलीला मंचों के माध्यम से जारी रहेगा, जिससे गांव-गांव और कस्बे-कस्बे तक यूसीसी का संदेश पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *