Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

निगम के सभागार में यू-ट्यूबर की बर्थ-डे पार्टी और अश्लील डांस पर भड़के लोग

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  नगर निगम रुड़की के सभागार में रुड़की के एक चर्चित यू-ट्यूबर की बर्थ-डे पार्टी आयोजित की गई। इसमें युवतियों ने अश्लील डांस भी किया। बर्थ-डे पार्टी का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। एक पार्षद ने कवि सम्मेलन के नाम पर यह सभागार बुक कराया था। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई है। नगर निगम के सभागार में शुक्रवार की शाम को शहर के नौ दो ग्यारह चैनल के चर्चित यू-ट्यूबर अमजद की बर्थ-डे पार्टी मनाई गई। जिसमें अनेक युवक-युवतियां शामिल थे। नगर निगम के मंच स्थल पर यह पार्टी मनाई गई। पार्टी के दौरान युवतियों ने अश्लील डांस भी किया। यही नहीं पार्टी में केक काटने के दौरान उसे एक दूसरे पर उसे फेंका भी गया। जिससे निगम सभागार में रखी कुर्सियां भी गंदी हो गईं। रविवार को नगर निगम में सभागार में मनाई गई, इस पार्टी का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसे देख लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। लोगों का कहना था कि नगर निगम का सभागार सरकारी संपत्ति है। यहां केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही हो सकते हैं।