Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्यटन सीजन को लेकर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस सतर्क


अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय सभागार में यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जवानों को बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध, सतर्क और जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। उन्हें प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, जाम की स्थिति में तत्काल नियंत्रण करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए समय पर सूचना देने के लिए भी कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि जनपद में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।