Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भ्रामक वीडियो पर पार्षदों ने की पर्यटकों से अफवाहों में न आने की अपील

Spread the love


अल्मोड़ा। नगर निगम के पार्षदों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए इसे शहर की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जैसे सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व के शहर को बदनाम करने की यह सुनियोजित कोशिश प्रतीत होती है। पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह बिष्ट और मां नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि निजी स्वार्थ और ओछी राजनीति से प्रेरित होकर इस प्रकार का कृत्य करना न केवल अनुचित है, बल्कि शहर की गरिमा के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर सभी का अभिमान है और इसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे अल्मोड़ा आएं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत तथा आतिथ्य का अनुभव करें, साथ ही किसी भी भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी बताया कि मॉल रोड क्षेत्र में महिलाओं के लिए हाईटेक शौचालय पूरी तरह संचालित है और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त शौचालयों के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस दौरान अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, कृष्ण बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *