Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला न्यायालय में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला न्यायालय सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम) विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ नालसा के थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ के साथ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने एलएडीसीएस स्टाफ, पैनल अधिवक्ताओं, प्राधिकरण के कर्मचारियों तथा अधिकार मित्रों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से पॉश अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़े उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णयों, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के संबंध में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *