Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में सेंधमारी, फाइलें खंगालीं

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय में बीते शनिवार को सेंधमारी कर शासकीय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना का पता चलने पर पुलिस ने बुधवार को आयोग की सचिव की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि आयोग की सचिव कविता टम्टा ने तहरीर दी। बताया कि कार्यालय का ताला तोड़कर घुसे अराजक तत्वों ने अलमारियों के लॉक तोड़े। आरोपियों ने अलमारी में रखे महत्वपूर्ण और गोपनीय शासकीय दस्तावेजों को खंगाला। उनमें छेड़छाड़ की। घटना के समय कार्यालय बंद था। कर्मचारियों ने अगले कार्यदिवस में जब ताले टूटे देखे तो मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। आरोप है कि घटना का उद्देश्य महत्वपूर्ण शासकीय फाइलों को नुकसान पहुंचाना या कोई दस्तावेज चोरी करना था। इंस्पेक्टर चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि, आरोपियों की पहचान की जा सके।