Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

Spread the love


अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरोध, नदियों और गधेरों के जलस्तर में वृद्धि तथा आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और यात्रा से पहले मौसम तथा मार्ग की स्थिति की जानकारी लें। नदी, नालों, गधेरों और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा और रात के समय आवागमन न करें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा कमजोर ढलानों के पास वाहन न रोकें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और विद्युत पोल के नीचे खड़े न हों तथा सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क पर मलबा या पानी आने की स्थिति में आगे बढ़ने का प्रयास न करें। लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं एवं चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-237874, 05962-237875, टोल फ्री नंबर 1077 अथवा मोबाइल नंबर 7900433294 पर सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *