Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन से ललिता जड़ौत ने बढ़ाया बाड़ेछीना का मान-

Spread the love

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना की कक्षा 10 की छात्रा ललिता जड़ौत का चयन उत्तराखंड क्रिकेट टीम की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ललिता की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि ने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए भी नई प्रेरणा दी है। विद्यालय परिवार का कहना है कि उचित अवसर, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीति सिन्हा ने ललिता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्यायाम शिक्षिका किरण पाटनी के प्रयासों और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षिकाओं ने विश्वास जताया कि ललिता की सफलता से अन्य छात्राएं भी खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *