Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डे के निधन पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जताया शोक

Spread the love


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ललित पाण्डे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. पाण्डे ने उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान के माध्यम से विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही गांवों में छोटे बच्चों के लिए बालवाड़ियों की स्थापना और पुस्तकालय व ग्राम शिक्षण केंद्र स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला सशक्तीकरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और पंजाब के पूर्व राज्यपाल बीडी पाण्डे के सुपुत्र डॉ. ललित पाण्डे ने अपने कार्यों के माध्यम से परिवार की लोकसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। उनका निधन अल्मोड़ा और पूरे उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। पहाड़ के गांवों में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *