Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डॉ. प्रीत इंदर सिंह को मिला यंग फॉरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट अवॉर्ड-2026

Spread the love


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीत इंदर सिंह को चिकित्सा एवं फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित यंग फॉरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पंजाब एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी की ओर से आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. प्रीत इंदर सिंह ने अपने वरिष्ठों और मार्गदर्शकों डॉ. दासरी हरीश, डॉ. अमनदीप सिंह एवं डॉ. अजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने डॉ. सीपी भैसोरा के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी विशेष आभार व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को भी दिया। उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. कर्णजोत कौर के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके जीवन में एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ी रही हैं और हर परिस्थिति में उनका सहयोग एवं प्रेरणा बनी रही हैं। डॉ. प्रीत इंदर सिंह को मिले इस सम्मान से संस्थान और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी यह उपलब्धि फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और निरंतर शैक्षणिक योगदान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *