Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस के सभी पदों से हटाए गए

Spread the love

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी आलाकमान ने आज सभी पदों से हटा दिया है। किशोर उपाध्याय पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगा है।
चर्चा ये भी रही कि किशोर उपाध्याय अभी कुछ दिन पहले बीजेपी के संगठन मंत्री अजेय कुमार से मिलने उनके घर पर देर रात पहुंचे थे। इस बारे में मीडिया ने उनसे सवाल किया तब भी वह मीडिया को टालते रहे। लेकिन अब जिस प्रकार से कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय पर कार्रवाई की है। और उन्हें पार्टी के सभी पदों से कार्यमुक्त कर दिया है। अब यह साफ हो जाता है कि किशोर उपाध्याय कभी भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि क्या किशोर उपाध्याय की राह बीजेपी में इतनी आसान होगी। अगर किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा से बीजेपी उनको टिकट देती है तो मौजूदा सीटिंग विधायक धन सिंह नेगी पहले ही उनका खुलकर विरोध कर चुके हैं।