Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Spread the love

महानगर की छह सीटों पर गढ़वाल के व्यक्ति को टिकट न देने का आरोप

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि महानगर की छह सीटों पर एक भी गढ़वाल मंडल के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। वहीं महिलाओं को भी महज पांच टिकट दिए गए हैं। कहा कि देहरादून की सीटों पर 40 से 70 फीसदी तक गढ़वाली जनसंख्या है। उत्तराखंड के लोगों ने राज्य बनाने के लिए आंदोलन किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। इस दौरान धर्मपुर विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू यादव, महासचिव राजू सिंह, समसुद्दीन खान, सन्नी पासवान, शिवमुनि आदि शामिल रहे।