Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 48 नए केस

Spread the love
देहरादून। उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं।  ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 537 हो गई है।  वहीं, 48 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।  प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.71% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 91,591 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 87,581 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 95.62% है वहीं, अब तक 268 मरीजों की मौत हुई है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 17 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं, चंपावत में 3, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी गढ़वाल में 3 और उत्तरकाशीमें 3 नए संक्रमित मिले हैं।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में शनिवार को 11,443 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 79,39,510 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 2,67,297 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।  जबकि 4,66,697 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।