Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्कूल गई दस वर्षीय छात्रा लापता

Spread the love

रुड़की। सिरचंदी गांव निवासी ग्रामीण रागिब ने कई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 मार्च को उनकी 10 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसको परिजनों ने काफी तलाश भी किया। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस से तलाश करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि बालिका की गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है ।