Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 42 नए केस

Spread the love

देहरादून।  उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 42 नए मरीज मिले हैं, जबकि 59 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 199 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.27% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,134 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 88,450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.00% है। वहीं, अब तक 273 मरीजों की मौत हुई है
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में हरिद्वार में सबसे ज्यादा 28 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि देहरादून में 5, चंपावत में 2, नैनीताल में 5, पौड़ी में 1 और उत्तरकाशी में 1 नया संक्रमित मिला है.उत्तराखंड में वैक्सीनेशन: प्रदेश में सोमवार को 16,259 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,37,272 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,17,196 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है, जबकि 4,80,564 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,07,484 बच्चों को वैक्सीन लगी है।