Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Udhamsingh Nagar । संदिग्ध बाइक सवार से एक किग्रा चरस बरामद, बाइक हुई सीज

Spread the love

रुद्रपुर : पुलिस ने चीकाघाट पुल के समीप चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका तो उसके पास एक किलो चरस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन यादव पुत्र सुंदर लाल निवासी गांव धुंधरी, अमरिया पीलीभीत बताया।

पुलिस ने अमन के पास बरामद बाइक को सीज कर दिया है। एसओ केसी आर्य ने बताया वह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवक भागने लगा। पुलिस ने पूछताछ में युवक से चरस तस्करी के बारे में जानकारी जुटाई।