Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Tehri Garhwal । कांग्रेस की ओर से हिंडोलाखाल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान

Spread the love

नई टिहरी : कांग्रेस की ओर से ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी सेवाओ के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में टिहरी जिले से प्रदेश में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सुषमा पंचपुरी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। मंगलवार को देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री नैथानी ने कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से अपने जीवन की परवाह न करते निभाई डयूटी को एक उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बन चुकी है। कांग्रेस उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा करेगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष देवप्रयाग त्रिवेंद्र रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव डॉ.जेपी उनियाल, सेवादल जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद, सैनिक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष पूरण सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल, विनोद टोडरिया, आशीष पंवार, लोक गायक रोशन लाल, नरेश आदि मौजूद रहे।