Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Tehri Garhwal । नगर पंचायत चमियाला के मुख्य बाजार में कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

नई टिहरी : नगर पंचायत चमियाला के मुख्य बाजार में जन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी बेलेश्वर के कर्मचारियों और नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों, सरकारी और गैर सरकारी कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।

जन सम्मान समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष सभाषद पूरब सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में करीब पांच सौ कोरोना योद्धाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट तथा समाज सेवी व कार्यक्रम संयोजक दर्शन लाल आर्य ने सभी कोरोना वारियर्स का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान क्षेत्र के कई युवाओं ने अपनी जान गवाई, जो कि हमारे लिए बहुत ही दुःखद समय रहा है। उस समय अपने लोग अपनों से ही दूर भाग रहे थे, सारे रिस्ते नाते किसी कोई काम न आये।

लेकिन डाक्टरों,नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उस विपत्ति की घड़ी में लोगों की सेवा करने की है। आशा,आंगनबाड़ी वर्करों और पर्यवरण मित्रों तथा जनप्रतिनिधियो ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई, जिनको सम्मानित करने का बीड़ा समाज सेवी दर्शन लाल आर्य ने उठाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया। कहा हर न्याय पंचायत में जन सम्मान समारोह समिति के माध्यम से ऐसे योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, तेजराम सेमवाल, मोनी थपलियाल, गोविंद सिंह राणा,गैणा सिंह पंवार,प्रताप सिंह राणा,केदार सिंह रौतेला,हरीश राणा,कौशल्या देवी,शिबेन्द्र रतूड़ी सहित कई लोग मौजूद थे।