Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अरविन्द केजरीवाल की लोकप्रियता से बौखलायी भाजपा : संजय सैनी

1001600623

हरिद्वार : आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता व पंजाब में आप की सरकार बनने से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा अरविन्द केजरीवाल पर अनर्गल आरोप लगा रही है। जिस प्रकार दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ की वह निदंनीय है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

संजय सैनी ने कहा कि पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर आम आदमी पार्टी को बड़ी चुनौती मान रही भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी को देश के लोगों का समर्थन मिल रहा है।

भाजपा के कार्यकर्ता षड़यंत्र के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीएम आवास में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी एवं श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर षड़यंत्र व सोची समझी साजिश के तहत दिल्ली का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

सत्ताधारी पार्टी भाजपा बौखलाहट में आकर गुण्डा तत्वों को खुली छूट दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर की गयी तोड़फोड़ की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

प्रैसवार्ता के दौरान विशाल शर्मा, तेजस्वी, निर्वाण सैनी, सुनील सैनी, संजय गौतम, नंदकिशोर, सोनू, सुबोध, शिशुपाल नेगी, गुलशन, रवि मोदी, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।