Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Dehradun ।। महिला आयोग ने किया सीएम से निष्पक्ष जांच का अनुरोध

Spread the love

देहरादून। राज्य महिला आयोग ने स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से विवाद में महिला डॉक्टर का तबादला करने के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का अनुरोध किया है।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि दून अस्पताल की वरिष्ठ फिजिशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ। निधि उनियाल गुरुवार को अस्पताल में ओपीडी देख रही थी, इसी दौरान अस्पताल प्रशासन ने उनको स्वास्थ्य सचिव डॉ0 पंकज पांडेय की पत्नी को देखने के लिए उनके घर भेजा।

डॉ0 निधि स्टाफ के साथ स्वास्थ्य सचिव के घर पहुंची, जहां उनकी पत्नी ने नाराजगी जताई और अशोभनीय व्यवहार किया। कुछ देर बाद स्वास्थ्य सचिव ने उनको अल्मोड़ा सम्बद्ध करने का आदेश किया, जिस पर डॉक्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा कि यह मामला गंभीर है।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का अनुरोध किया है, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।

RNS/DHNN