Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Pithoragarh ।। बदहाल रास्तों और नालियों की सफाई करने की मांग की

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने नगर में बदहाल रास्तों को ठीक करने के साथ ही नालियों की सफाई करने की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि नगर के कई रास्ते बदहाल हैं, जिन पर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में नालियों की सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

बावजूद इसके नगर पालिका की तरफ से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत को ज्ञापन दिया। मुकेश पंत ने कहा नगर के भीतर कई रास्ते बदहाल हो चुके हैं।

इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं की गई है, जिस कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं, जिन्हें ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे। नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रही।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द इन व्यवस्थाओं को ठीक नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जल्द इन मामलों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर निशिद उप्रेती, राजेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

RNS/DHNN