Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Haridwar ।। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया

Spread the love

हरिद्वार।  छह अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।

खन्ना नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 6 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता एवं सिद्धार्थ कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में अवनीश जिंदल, पंकज गुप्ता, सुभाष सैनी, गौरव वर्मा, योगेंद्र पाल रवि, प्रदीप मेहता, विजयपाल, निशा पुंडीर, रीना कश्यप, संदीप, बाबू सिंह, गजेंद्र कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला सिंगल, अभिनव वशिष्ट, गुड्डू रोहिल्ला, राजेंद्र पटेल, विक्की शर्मा, आकाश चौहान, विष्णु शर्मा, एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

RNS/DHNN